इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि सर्दियों में सुबह गर्म कंबल को छोड़कर जिम या वॉक पर जाना आसान नहीं है। सर्दियों में हम सभी सुबह 1 घंटे की नींद के लालच में वर्कआउट और फिटनेस को एकदम भूल ही जाते हैं। कभी-कभार ऐसा करना ठीक है, लेकिन रोजाना ऐसा करने से न केवल आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है बल्कि आप सुस्त भी हो जाते है।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एक तो महिलाएं एक्सरसाइज करने से बचती हैं, दूसरा इस मौसम में गर्मागर्म खाने के चक्कर में हम सभी पकौड़े, समोसे, गाजर का हलवा या गुलाब जामुन जैसे कई हाई कैलोरी व शुगरी चीजों का सेवन कर लेते है। इन सभी से बचने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में खुद को प्रेरित रखना वास्तव में मुश्किल होता है, लेकिन कुछ टिप्स को अपनाकर आप खुद को एक्सरसाइज के लिए इंस्पायर कर सकती है। आइए ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से जानें।
Watch Latest Video
घर में एक्सरसाइज करें
अगर सर्दियों में तेज हवाओं के कारण आपका जिम जाकर एक्सरसाइज या बाहर जाकर वॉक करने का मन नहीं है तो आप खुद को फिट रखने के लिए घर के अंदर ही एक्सरसाइज कर सकती हैं। एक्टिव रहने के लिए हमेशा जटिल उपकरणों की जरूरत नहीं होती है। आपका अहम मुद्दा कैलोरी को बर्न और मसल्स को टोन करना होना चाहिए। आप घर में कपालभाति, अलोम-विलोम और सूर्य नमस्कार जैसे योग और मैट पिलाइटेस कर सकते हैं और अपने घर में कुर्सी का इस्तेमाल करके आसान एक्सरसाइज भी कर सकती हैं।

दोस्त के साथ वर्कआउट करें
आपका मित्र या साथी भी आपको प्रेरित रखने में हेल्प कर सकता है। वे आपको एक्टिव और फिट रहने के लिए जोर देता रहेगा। आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ जिम भी जा सकते हैं। ऐसा करने से वर्कआउट स्किप करने की आपकी संभावना कम हो जाएगी। क्योंकि अगर आप मन नहीं भी होगा तो दोस्त के कहने पर आप शायद मना नहीं कर पाएंगे।

नई एक्सरसाइज करें
रोजाना एक ही तरह की एक्सरसाइज करना भी कई महिलाओं के लिए उबाऊ होता है। इसलिए वह एक्सरसाइज से बचने लगती हैं। ऐसे में खुद को प्रेरित रखने में भी कठिनाई होती है। इसलिए कोई नई एक्सरसाइज करने की कोशिश करें। इसके लिए आप चाहे तो डांस या एरोबिक्स क्लॉस में शामिल हो सकती हैं। शायद आप यह बात नहीं जानती होगी कि खुद को फिट और तेजी से वजन कम करने के लिए डांस सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। साथ ही अपने मनपसंद गानों पर डांस करके आप मानसिक रूप से भी दुरुस्त रहते हैं। आप चाहे तो साइकिलिंग भी कर सकती हैं। यह खुद को फिट रखने का बहुत अच्छा तरीका है।